अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
कप्तानगंज,बस्ती।पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस टीम ने कप्तानगंज मेन चौराहे के मंदिर के पास से विमल कुमार पुत्र रुदल निवासी नकटीदेई बुजुर्ग थाना कप्तानगंज को 01 किलो 200 ग्राम अवैध गाजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्र,उपनिरीक्षक विनय पासवान,कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह,कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment