Breaking

Post Top Ad

Tuesday, June 1, 2021

बस्ती:के.एल.तिवारी को जिला संयुक्त सचिव बनाए जाने पर हर्ष

बस्ती:के.एल.तिवारी को जिला संयुक्त सचिव बनाए जाने पर हर्ष

सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन द्वारा मिली अहम जिम्मेदारी

हरैया,बस्ती। थाना क्षेत्र के ग्राम मझौवा बाबू के रहने वाले अधिवक्ता कन्हैया लाल तिवारी को सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल द्वारा संगठन का जिला संयुक्त सचिव मनोनीति किया गया है। उनके मनोनयन पर बड़ी संख्या में लोगो ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

वार्ता के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ संगठन के पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करेगें। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु हर सम्भव प्रयास करेगें। 


श्री तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत,क्रियाशील व गतिमान बनाने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेगें। सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा और अधिक से अधिक लोगो को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया जायेगा। उनके मनोनयन पर अवधेश पाठक,विष्णु शुक्ल,दीपक शुक्ल,सुरेन्द्र त्रिपाठी,डीपी शुक्ल,अजय मिश्र,प्रमोद पाण्डेय,आदर्श पाण्डेय आदि ने बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की है।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad