कप्तानगंज थाना परिसर में पिंक शौचालय का हुआ भूमि पूजन व शिलान्यास
कप्तानगंज,बस्ती। थाना प्रांगण में पिंक शौचालय का शिलान्यास किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमती धनमन देवी,सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल,विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय व प्रशिक्षु एसडीएम विनय कुमार सिंह ने भूमि पूजन कर पिंक शौचालय का शिलान्यास किया।
थाना परिसर में पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार करके भूमि पूजन किया गया। जिसमें थाना अध्यक्ष कप्तानगंज विकास यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सोनकर,जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी,एडीओ मृत्युंजय सिंह,एडीओ पंचायत सहज राम,ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment