प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
कप्तानगंज,बस्ती।बीआरसी कप्तानगंज के प्रांगण में प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश सिंह व आदर्श शिक्षक हरेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने आये हुए शिक्षकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
शिक्षक अभिभावक चौपाल की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षक शिव प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यवस्था एक वर्ष से कोरोना काल का शिकार हो गयी है। जिससे बच्चों की शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ा है। शिक्षक चंद्र मोहन यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि अभिवावकों की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए उनकी देख रेख करे एवं शिक्षक-अभिभावक का आपस मे संवाद स्थापित हो,जिससे बच्चों में शिक्षा का विकास हो सके।
शिक्षिका वंदना तिवारी ने प्राइवेट स्कूल व परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा पर प्रकाश डाला,उन्होंने कहा हम आप जितने जिम्मेदार होकर प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों के लिए जागरूक होते है,अगर उसी तत्परता से परिषदीय विद्यालयों में अपने बच्चों की देख रेख करे तो विद्यालय परिवार बच्चों को निखारने का काम कर रहा है और निरंतर आपके बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में विकास की धारा मिलेगी। शिक्षक-अभिभावक चौपाल को संबोधित करते हुए वंदना तिवारी ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति जागरूक होने की अपील की। शिक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने आज के परिवेश में शिक्षा के क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं एवं कुछ कमियों को सुधारने संबंधित जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों को अपने विद्यालय पर बच्चों को अच्छे मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अपने विद्यालय व शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षिका सुनीता प्रजापति,वंदना त्रिपाठी शैलजा पाण्डेय,श्याम बिहारी,महेंद्र कुमार को खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गडहा गौतम,प्राथमिक विद्यालय सहजनपुर,कंपोजिट विद्यालय कन्या कप्तानगंज, प्राथमिक विद्यालय नकटीदेई, प्राथमिक विद्यालय मदनपुरा के तेज व होनहार बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्रामसभा नकटीदेई की प्रधान वर्षा सिंह,शिक्षिका डॉक्टर कंचन माला त्रिपाठी,वंदना त्रिपाठी,शशि तिवारी,सुधीर तिवारी,मंगला मौर्य,बाल मुकुंद चौधरी,स्कन्द मिश्रा,वेद प्रकाश उपाध्याय,जितेंद्र पाण्डेय,अब्दुल कयूम,सुरेश सिंह,राम प्रकाश सिंह,सुशीला देवी,शशि प्रभा,प्रमोद कुमार ओझा,राम रंग, सुरेश सिंह,इंद्रजीत मौर्या,एआरपी प्रदीप जायसवाल,जय प्रकाश चौधरी,अरविंद निषाद,हरि प्रकाश यादव,राम केवल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment