Breaking

Post Top Ad

Friday, January 3, 2020

बस्ती ; महाराजा सुहेल देव पर बन रही फिल्म को लेकर बस्ती मे विरोध 

बस्ती। महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर आधारित बन रही फिल्म में सुहेलदेव को राजपूत दिखाए जाने से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा रोष है जिसको लेकर आज बस्ती जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फिल्म निर्माण को रोकने की मांग की गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा की फिल्म में महाराजा सुहेलदेव को राजभर के स्थान पर राजपूत राजा के रूप में दिखाया गया है जिससे साफ प्रतीत होता है कि महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक तथ्यों के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है। ऐसे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज पत्र भेजकर इसमें सुधार की मांग की गई है। राज्यपाल को भेजे गए पत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिखा है कि यदि 1 सप्ताह के अंदर संबंधित पक्षों द्वारा सर्वमान्य स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। तो पार्टी इस फिल्म को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी साथ ही साथ जनपद मुख्यालयों पर क्रमिक अनशन व विरोध प्रदर्शन भी करेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad