Breaking

Post Top Ad

Friday, August 21, 2020

बस्ती ; जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में 58 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सभी का वेतन काटने के निर्देश

बस्ती । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर विभिन्न कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में सुबह की पाली में कुल 58 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये है। जिलाधिकारी ने इस सभी का एक दिन का वेतन वाधित करते हुए अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण तलब किया है। 


         कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र एवं अपर उप जिलाधिकारी राजेश सिंह ने किया। यहाॅ पर कुल 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारी आबकारी सहायक राधेश्याम जायसवाल, वादलिपिक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जेए-2 अशोक कुमार मिश्रा, आबदा सहायक पतिराम, आरएएम रामचन्द्र, प्रतिलिपिक अशोक कुमार कन्नौजिया, नायब नाजिर द्वितीय सतेन्द्र कुमार पाण्डेय, एसीआरए देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आरआरएम पुष्पलता मिश्रा, नजमा खातुन, प्रतिलिपिक राकेश कुमार, कनिष्ठ सहायक चिन्तामणि, टंकक सुनिल कुमार, सीलिंग लिपिक आनन्द कुमार श्रीवास्तव, अहलमद विष्णु कुशवाहाॅ है।


        कलेक्ट्रेट नजारत कार्यालय के निरीक्षण में कुल 13 कर्मचारी रामदत्त, लालमनि, मधुसूदन, शेराज आलाम, अनिल कुमार, अमरेन्द्र बहादुर, कलावती, हसीना खातुन, मालती देवी, विलक्षणा देवी, प्रेमलता पाण्डेय, अमरपाती एवं विद्यावती देवी अनुपस्थित पाये गये।  


           कार्यालय अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण खण्ड-1 के निरीक्षण में कुल 09 कर्मचारी श्रीनिवास मिश्रा, पीएम तिवारी, प्रेमनाथ, स्नेहलता श्रीवास्तव, सोनू यादव, रागनी वर्मा, विजय कुमार, जीशान अहमद, दीपक आजाद अनुपस्थित पाये गये।


          कार्यालय अधिशासी अभियन्ता नलकूप खण्ड के निरीक्षण में कुल 08 कर्मचारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, रिया श्रीवास्तव, अशोक कुमार, यशोदा देवी, अनिल कुमार, मंगल प्रसाद, लालजी, मोहन चौधरी अनुपस्थित पाये गये।


           कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में कुल 07 कर्मचारी आशुलिपिक अजय कुमार शुक्ला, सम्बद्ध वाहन चालक सुभाष चन्द्र, डीसी प्रशिक्षण चन्द्रभान पाण्डेय, ईएमआईएस संजय श्रीवास्तव, लेखाकार संजय कुमार श्रीवास्तव, कलीमुद्दीन, अनुचार बृजकिशोर अनुपस्थित पाये गये।


           इसी क्रम में कार्यालय अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड का निरीक्षण डिप्टी कलेक्टेर सुखवीर सिंह ने किया। यहाॅ पर कुल 06 कर्मचारी वरिष्ठ सहायक मो0 आरिफ, आनन्द, संतोष कुमार सिंह, प्रधान सहायक सूर्यमणि मिश्रा, कनिष्ठ सहायक अजीत कुमार, वाटर मैन शिवपूजन अनुपस्थित पाये गये।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad