Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 29, 2020

बस्ती:धान खरीद में आने वाली समस्या के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना

बस्ती:धान खरीद में आने वाली समस्या के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना



बस्ती।धान खरीद में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने एवं खरीद में आने वाली समस्या के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि जनपद के किसान अपनी समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05542-245725 एंव व्हाट्सएप नम्बर 7839565077 पर प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।


      उन्होंने बताया कि दिनाॅक 28 अक्टूबर 2020 को जनपद में स्थापित समस्त 121 धान क्रय केन्द्रों का भौतिक सत्यापन उप जिलाधिकारियों/जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया गया है। सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार कुल 121 धान क्रय केन्द्रों में से पंजीकृत सहकारी समिति के 06 एवं पीसीएफ के 08, यू0पी0पी0सी0यू0 के 02 क्रय केन्द्र बन्द पाये गये। उक्त क्रय केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि जनपद में सभी क्रय केन्द्रों को क्रियाशील कराते हुए खरीद प्रारम्भ करायी जाय। 


       उन्होंने निर्देश दिया है कि धान क्रय केन्द्रों पर तैनात नोडल अधिकारी प्रत्येक क्रय केन्द्र पर उपस्थित रहकर सुनिश्चित करें कि तौल वास्तविक किसानों से ही की जा रही है तथा क्रय केन्द्र पर खरीद की गयी सूचना दैनिक रूप से कंट्रोल रूम में नोट कराये। 


     उन्होंने कहा कि 50 कुन्तल तक धान बिक्री करने वाले किसानों को क्रय केन्द्र पर प्राथमिकता प्रदान करते हुए उनकी तौल करायी जाय ताकि अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके। 100 कुन्तल से अधिक धान बिक्री करने वाले किसानों को रैण्डम आधार पर सत्यापन कराया जाय, यदि कोई प्रतिकूल तथ्य प्राप्त होता है अथवा किसान द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत कर पंजीकरण कराया गया है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। 


     उन्होंने कहा कि 100 कुन्तल या उससे अधिक बिक्री करने वाले किसानों का धान तौल के समय क्रय केन्द्र पर उनकी फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की जाय। उन्होने निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र पर खरीदे गये धान का भुगतान 24 घण्टे के अन्दर कराये।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad