कप्तानगंज(बस्ती)। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। वागीश पांडेय,अश्वनी पाण्डेय, सीमा देवी, हरेंद्र देव तिवारी, लक्ष्मी नारायण दूबे, दीपक कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया।पीपी पाण्डेय,शिव बहादुर मौर्य महामंत्री,राम दुलारे गौड़,शत्रुघ्न प्रसाद,कौशल्या वर्मा, रमेश ओझा,अमिता देवी,विकास कुमार तिवारी को मंत्री पद दिया गया। राम सजन चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसी क्रम में भाजपा गणेशपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जयसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें धर्मेंद्र कुमार यादव, रविकांत दूबे, संजय चौरसिया, अवनीश पाण्डेय, मनोज सिंह रघुवंशी, ठाकुर विकास सिंह को उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार पाण्डेय, ओमकार चौधरी को महामंत्री अरुण पाण्डेय, राहुल पटेल, उमेश गुप्ता, जितेंद्र साहनी, देवेंद्र पाल,मनोज राजभर को मंत्री व शांति देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गणेशपुर मंडल प्रभारी अजीत चौबे, जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्रा, रामचरन चौधरी, चंद्रशेखर मुन्ना,वैभव पाण्डेय,अमरेश कुमार पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment