Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

बस्ती:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

बस्ती:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन



प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह व तहसीलदार हरैया चंद्रभूषण प्रताप पूजन व आरती में हुए शामिल



महराजगंज,बस्ती। महराजगंज स्थित हनुमान गढी मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन हुआ। इस दौरान सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया‌।



बताते चलें कि कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम नरायनपुर तिवारी महराजगंज हनुमान गढ़ी मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह एवं तहसीलदार हरैया चंद्रभूषण प्रताप ने पहुँचकर आरती की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र,पत्रकार प्रमोद ओझा,सुजीत कुमार,अर्जुन गुप्ता,पवन कसौधन,शिवम तिवारी,तूफानी यादव,धर्मेंद्र सिंह,बृजेश तिवारी,पत्रकार अरुण मिश्र,ध्रुव चंद कसौधन सहित कस्बे के तमाम लोग शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad