जाने आज का पंचांग व राशिफल पं.अच्युतानंद त्रिपाठी के साथ
।। ॐ ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द..........................5122
विक्रम संवत्.........................2077
शक संवत्............................1942
मास...................................अश्विन
पक्ष.....................................शुक्ल
तिथी...................................पंचमी
प्रातः 09.10 पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि...............................दक्षिणायन
सूर्योदय.............प्रातः 06.26.21 पर
सूर्यास्त.............संध्या 05.56.10 पर
सूर्य राशि................................तुला
चन्द्र राशि................................धनु
गुरु राशि.................................धनु
नक्षत्र.....................................मूल
रात्रि 01.10 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग....................................शोभन
प्रातः 06.47 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण...................................बालव
प्रातः 09.10 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु.....................................शरद
दिन.............................. बुधवार
🌺 🙏 🌺 🇮🇳 राष्ट्रीय सौर दिनांक
२९ अश्विन !
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार दिनांक
२१ अक्टूबर सन २०२० ईस्वी !
⚜ पंचमं स्कन्द मातापूजन (पंचम दिवस) :-
🔱 स्कन्द माता : मां दुर्गा का पांचवा स्वरूप :-
नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली स्कंद माता परम सुखदायी हैं। माँ अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं। प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। भगवान स्कंद 'कुमार कार्तिकेय' नाम से भी जाने जाते हैं।
ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण माँ दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।
👁🗨 राहुकाल :-
दोपहर 12.11 से 01.36 तक ।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
06:10:31 08:30:25
वृश्चिक
08:30:25 10:49:22
धनु
10:49:22 12:53:43
मकर
12:53:43 14:36:20
कुम्भ
14:36:20 16:04:02
मीन
16:04:02 17:29:13
मेष
17:29:13 19:04:41
वृषभ
19:04:41 21:00:31
मिथुन
21:00:31 23:15:29
कर्क
23:15:29 25:36:12
सिंह
25:36:12 27:53:52
कन्या
27:53:52 30:10:31
🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक..........................3
🔯 शुभ रंग..........................हरा
💮 चौघडिया :-
प्रात: 07.54 से 09.19 तक अमृत
प्रात: 10.45 से 12.10 तक शुभ
दोप 03.01 से 04.26 तक चंचल
सायं 04.26 से 05.51 तक लाभ
रात्रि 07.26 से 09.01 तक शुभ ।
📿 आज का मंत्र :-
|| ॐ स्कन्दमात्रै नम: ||
॥ ध्यान मंत्र ॥
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
📯 संस्कृत सुभाषितानि :-
उद्यमेन हि सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः ।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः ॥
अर्थात :-
उद्यम से ही कार्य सिद्ध होते हैं, ना कि मनोरथों से । सोये हुए सिंह के मुख में हाथी (आकर) प्रवेश नही करते ।
🍃 आरोग्यं :-
*पंचम स्कंदमाता (अलसी)
दुर्गा का पाँचवा रूप स्कंद माता है। इसे पार्वती एवं उमा भी कहते हैं। यह औषधि के रूप में अलसी के रूप में जानी जाती है। यह वात, पित्त, कफ, रोगों की नाशक औषधि है।
अलसी नीलपुष्पी पावर्तती स्यादुमा क्षुमा।
अलसी मधुरा तिक्ता स्त्रिग्धापाके कदुर्गरु:।।
उष्णा दृष शुकवातन्धी कफ पित्त विनाशिनी। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को स्कंदमाता की आराधना करना चाहिए।
⚜ आज का राशिफल ⚜
🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कर्ज समय पर चुका पाएंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। रोजगार में वृद्धि होगी।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नए अनुबंध हो सकते हैं जिनका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। विवाद से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यकुशलता का विकास होगा। दूसरे के काम में दखल न दें। बाहर जाने का मन बनेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय में आय बढ़ेगी। शुभ समय। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोई धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी तथा खेलकूद में लापरवाही न करें। तनाव व चिंता रहेंगे। बड़ों की सलाह मानें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी । पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। झंझटों से दूर रहें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें। अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। कारोबारी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थीगण सफलता हासिल करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग उभर सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं। लाभ होगा। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। सम्मान मिलेगा।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। दिखावा करने से बचें। प्रसन्नता रहेगी। वृद्धजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
🏺राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-परिवार में किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। अपेक्षित कार्यों में विघ्न हो सकता है। स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। कर्ज लेना पड़ सकता है।
🚩 🎪 ‼️ 🕉 गं गणपतये नमः ‼️ 🎪 🚩
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ☯
🌸शुभम भवतु🌸
No comments:
Post a Comment