नारी शक्ति "नारी कवच"के तहत बेटियों की सुरक्षा व अधिकारों के बारे में पुलिस ने आमजनमानस को किया जागरूक
कप्तानगंज,बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में नारी सुरक्षा एवं नारी सम्मान तथा नारी स्वावलंबन के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं जागरूक किया गया ।
बताते चलें कि जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद सीओ कलवारी अनिल कुमार,थानाध्यक्ष कप्तानगंज विकास यादव व चौकी इंचार्ज महराजगंज सुनील सिंह की उपस्थिति में कप्तानगंज,महराजगंज सहित कई जगहों पर महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें 112, 1090, 1098 आदि नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया तथा साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनों के बारे में भी बता कर जागरूक किया गया ।
इस दौरान कप्तानगंज थाने के उप निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा,कांस्टेबल तथा महिला आरक्षी भी उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment