Breaking

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

नवनिर्मित बिहरा मिनी स्टेडियम का आज जिलाधिकारी करेंगे शुभारंभ

नवनिर्मित बिहरा मिनी स्टेडियम खेल मैदान का आज दोपहर जिलाधिकारी के हाथों होगा शुभारंभ



कप्तानगंज विकासखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जा रहा है मिनी स्टेडियम



कप्तानगंज बस्ती,कप्तानगंज इलाके के युवाओं का मिनी स्टेडियम का सपना आज पूरा होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है और दोपहर बाद जिला अधिकारी बस्ती के हाथों मिनी स्टेडियम खेल मैदान का उद्घाटन होना सुनिश्चित है। जिसे जिम्मेदार कप्तानगंज विकासखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट मानकर कार्य कर रहे हैं जिससे कोई कमियां ना रह जाए इसके लिए कर्मचारी अंतिम रूप देने में जुटे दिखे। 


उक्त मिनी स्टेडियम जिले ही नहीं पड़ोस के जनपदों में बन रहे खेल मैदान मे रोल मॉडल साबित होगा। जिसका लाभ इलाके के हजारों युवाओं को मिलेगा।जिससे निकल कर सेना,पुलिस सहित अन्य विभागों में कामयाबी हासिल करेंगे।


शासन की ओर से ग्रामीणांचल में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य जनपद के प्रत्येक विकासखंड में 02 ग्राम पंचायतों का चयन खेल मैदान के रूप में हुआ था। जिसमें कप्तानगंज का बिहरा ग्राम पंचायत भी शामिल था। उच्चाधिकारियों की देखरेख में चयनित ग्राम पंचायत स्तर‌ पर खेल मैदान का निर्माण शुरू हुआ। जिसमें कप्तानगंज विकासखंड का बिहरा का नाम भी शामिल था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी व सचिव शेषराम दिवाकर के पहल पर राजस्व विभाग की ओर से औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा बाजार के बगल 14 बीघे से अधिक सरकारी जमीन का चिन्हांकन खेल मैदान के लिए हुआ, प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट/प्रभारी खंड विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की देखरेख में खेल मैदान बनने की तैयारी शुरू हुई। जिसे जिम्मेदार कप्तानगंज विकास खण्ड का ड्रीम प्रोजेक्ट मानकर चल रहे थे।जो तकरीबन 18 से 20 लाख रुपए लागत से बनकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को जिम्मेदार मिनी स्टेडियम को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। स्टेडियम के चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में पेड़ भी लगाए जा रहे थे। प्रभारी बीडीओ/ मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। श्री सिंह ने बताया दोपहर 12:00 बजे बिहरा मिनी स्टेडियम का उद्घाटन जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी के हाथों संपन्न होना है।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad