Breaking

Post Top Ad

Sunday, October 18, 2020

नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर होनहारों ने बढ़ाया कप्तानगंज का मान

नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर होनहारों ने बढ़ाया कप्तानगंज का मान



 


कप्तानगंज,बस्ती। नीट परीक्षा 2020 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। जिसमे जनपद के कई बच्चों ने सफलता हासिल की। उनकी इस सफलता से रिश्तेदार व परिजनों सहित शिक्षकों ने बधाई दी। नीट की परीक्षा में सफल छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला मिलेगा।


क्षेत्र के ऋतुराज त्रिपाठी पुत्र अनिल कुमार त्रिपाठी/डॉ.कंचनमाला त्रिपाठी (शिक्षिका, साहित्यकार)निवासी महुआ लखनपुर थाना हरैया जनपद बस्ती ने परीक्षा में 630/720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 8705 प्राप्त किया है। ऋतुराज त्रिपाठी ने जिले के सेंट बेसिल स्कूल बस्ती से इंटरमीडिएट 2019 की परीक्षा में बायो वर्ग में 97% अंक हासिल कर जिले व परिजनों का मान बढ़ाया था।


विकास पुत्र ओम प्रकाश/ शकुंतला देवी निवासी कप्तानगंज ने 720 में 597 अंक,आल इंडिया रैंक-21380,अशोक वर्मा पुत्र यादराम वर्मा/सुलोचना देवी निवासी कुसमौर ने 720 में 617 अंक,आल इंडिया रैंक 12753,अभिषेक पुत्र छोटेलाल गुप्ता ने निवासी तेलियाडीह 720 में 685 अंक,आल इंडिया रैंक 406 व आकर्ष सिंह पुत्र अजय सिंह/छाया सिंह निवासी बडोसर चिलमा ने 720 में 628 अंक, आल इंडिया में 9107 वी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र व परिजनों सहित जिले का सम्मान बढ़ाया है।


माँ दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज गौरा के संरक्षक हरिशंकर पाण्डेय,अनिल कुमार त्रिपाठी,डॉ.कंचनमाला त्रिपाठी,अजय सिंह,छाया सिंह,बीरू सिंह,संजय चौधरी,सुनील सिंह,गिरजेश दूबे,रजनीश मिश्रा,यादराम वर्मा,छोटेलाल,राजाराम यादव,हृदय राम यादव,संतोष गुप्ता सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।


रिपोर्ट-अरुण मिश्रा बस्ती



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad