हर्रैया,बस्ती। मीडिया लोक और तंत्र के बीच का सेतु है यदि सेतु कमजोर होगा तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा। इसकी मजबूती के लिए पत्रकारों को निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करना होगा। पत्रकार जब भी सच्चाई को उजागर करता है तो उसे विरोध का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार पत्रकारों का उत्पीड़न भी होता है। जिसके लिए पत्रकारों को संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। उक्त बातें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कही।
श्री त्रिपाठी ने हरैया में कार्ड वितरण समारोह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में जहां कोई कमी होती है पत्रकार उसे उजागर करके अपना कर्तव्य निभाता है। हाथरस घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार का पक्ष रखने के लिए मीडिया के लोग परिवार वालों से मिलना चाहे तो उन्हें प्रशासन के विरोध का सामना करना पड़ा। इसी तरह कई बार अपनी ड्यूटी निभाते समय शासन-प्रशासन, जनप्रतिनिधि आदि के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है और उनका साथ देने वाला कोई नहीं होता। ऐसे मुश्किल समय में पत्रकारों की एकता ही उनके काम आती है। पत्रकारों के हित एवं सम्मान की रक्षा के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हमेशा संघर्ष करता रहा है।उन्होंने सभी से संगठित रहने की अपील किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह ने पत्रकारों में संगठन का परिचय पत्र वितरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष एवं संचालन महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर एसएन द्विवेदी, अवधेश कुमार सिंह, बृजकिशोर यादव, राजबहादुर सिंह,राजेंद्र कुमार कमल, राम ललित यादव,सत्यदेव शुक्ला,जटा शंकर पाण्डेय,प्रमोद ओझा, बृजेश तिवारी, अरुण मिश्रा, रामराज मिश्र, बृजेश पाल सिंह, केडी मिश्रा, पवन वर्मा, पारसनाथ मौर्य, संजय मिश्रा, सुरेंद्र कुमार सिंह, इद्रीश सिद्दकी, राम जनक यादव, शक्ति शरण उपाध्याय,विकास पांडेय, प्रेम सागर पाठक, मुकेश पाण्डेय, ध्रुव कुमार मिश्रा, रामजीत पाण्डेय, विजय शर्मा, राकेश मणि त्रिपाठी, अशोक पाण्डेय,देवव्रत तिवारी दिलीप पाण्डेय,नवीन तिवारी, दिनेश चंद्र, महेश उपाध्याय सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment