Breaking

Post Top Ad

Monday, November 2, 2020

जाने आज का पंचांग व राशिफल पंडित आत्मा राम पाण्डेय के साथ

जाने आज का पंचांग व राशिफल पंडित आत्मा राम पाण्डेय के साथ



🌞श्री गणेशाय नमः🌞


📜आज का पंचांग📜


🔥2 नवम्बर 2020🔥


तिथि द्वितीया - 25:16:26 तक


नक्षत्र कृत्तिका - 23:50:12 तक


करण तैतिल - 12:05:41 तक, गर - 25:16:26 तक


ऋतु शरद


मास कार्तिक


पक्ष कृष्ण


योग वरियान - 30:01:56 तक


वार सोमवार


🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ


सूर्योदय 06:34:09


सूर्यास्त 17:34:52


🌔चन्द्र राशि वृषभ


चन्द्रोदय 18:48:00


चन्द्रास्त 07:48:59


🪐संवत्सर प्रमादी


शक सम्वत 1942  


विक्रम सम्वत 2077


काली सम्वत 5122


दिन काल 11:00:43


🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)


दुष्टमुहूर्त 12:26:32 से 13:10:35 तक, 14:38:41 से 15:22:44 तक


कुलिक 14:38:41 से 15:22:44 तक


कंटक 08:46:17 से 09:30:20 तक


राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक


कालवेला / अर्द्धयाम 10:14:23 से 10:58:26 तक


यमघण्ट 11:42:29 से 12:26:32 तक


यमगण्ड 10:41:55 से 12:04:31 तक


गुलिक काल 13:27:06 से 14:49:41 तक


🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)


अभिजीत 11:42:29 से 12:26:32 तक


☀️दिशा शूल पूर्व


💥ताराबल 


भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।


🌙चन्द्रबल 


वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।


 


आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र....और चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। वहीं कुंडली में इन्हें मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती होता है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान शिव शंकर हैं।


 


पं.आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.....🖊️


 


📜आज का राशिफल 📜


 


1. मेष राशि -


अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, अन्यथा कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होने की संभावना के बीच कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।


2. वृषभ राशि -


व्यवसायिक नए अनुबंधों की संभावना के बीच पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।


3. मिथुन राशि -


अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। उचित होगा मानसिकता बदलें और अच्छा सोचे। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।


4. कर्क राशि -


मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।


5. सिंह राशि -


अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, क्योंकि गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होंगा। बड़ो का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।


6. कन्या राशि -


जोखिम के कार्यो से दूर रहते हुए किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं सतर्क रहे। आत्मविश्वास में वृद्धि के चलते धन संचय में सफल होगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।


7. तुला राशि -


कारोबार में उन्नति के योग के बीच कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। वहीं आपमें से कुछ इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आप जीवन में हताश हो कर बैठ जाएंगे, तो नुसकान आपके साथ कई लोगों का भी होगा।


8. वृश्चिक राशि -


भाग्योदय का समय है अत: अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर मशीनरी के बार बार खराब होने की परेशानी का मशीनरी के स्थान परिवर्तन से समाधान करें।


9. धनु राशि -


परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, लेकिन ध्यान रहे झूठ बोल कर आप खुद फंस सकते हैं। धन लाभ की संभावना है।


10. मकर राशि -


कम तो टालने की बजाय समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त होने की संभावना।


11. कुम्भ राशि -


बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव के साथ ही खुद के तौर तरीके भी बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।


12. मीन राशि -


नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे।


 


गुरु जी 07 दिन काशी 10 दिन लखनऊ 10 दिन दिल्ली     


एवं महीने के आखिरी 03 दिन बस्ती के अपने कार्यालय पर मिलते हैं। संपर्क सूत्र से अपॉइंटमेंट लेकर के संपर्क करें।


ज्योतिषाचार्य                               


पं०आत्माराम पांडेय


संपर्क सूत्र -


09838211412


08707666 519



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad