Breaking

Post Top Ad

Wednesday, November 25, 2020

पाँच हजार का इनामी गैंगस्टर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

पाँच हजार का इनामी गैंगस्टर अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार



कप्तानगंज,बस्ती।कप्तानगंज पुलिस एवं स्वाट की संयुक्त टीम ने थाना कप्तानगंज में कई मुकदमे में वांछित पाँच हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त राज सोनी पुत्र पन्नालाल सोनी ग्राम पिलखांव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती का रहने वाला है। कप्तानगंज थाने में उसके खिलाफ विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं,


1-मु0अ0सं0 143/2020 धारा 457,380,411,413 भा0द0सं0 थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।


2.मु0अ0सं0 148/2020 धारा 457,380,411,413 भा0द0सं0 थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।


3-मु.अ.सं.-161/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना कप्तानगंज, बस्ती।


4-मु.अ.सं.-225/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज,बस्ती।


काफी दिनों से पुलिस उसकी तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर में पुलिस ने गढ़हा गौतम ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक नाजायज असलहा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में कप्तानगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, स्वाट टीम के प्रभारी विनोद कुमार यादव,थाना कप्तानगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भीम सिंह,स्वाट टीम के कांस्टेबल मनोज राय कां0मनिंद्र प्रताप,कां0 रमेश गुप्ता,कां0 अभिषेक तिवारी एवं कप्तानगंज थाने के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कां0 राहुल सिंह कां0कृष्णा यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad