Breaking

Post Top Ad

Wednesday, November 25, 2020

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षकों ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षकों ने किया स्वागत



बस्ती।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में संघ पदाधिकारियों ने बुधवार को बड़ेबन के निकट संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय,गोरखपुर के संघ अध्यक्ष प्रभाकर मिश्र,श्याम किशोर बाजपेयी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।वह निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बस्ती आये थे।


इसी क्रम में कप्तानगंज चौराहे पर उपाध्यक्ष महेश कुमार के संयोजन में पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।



संघ संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी ने कहा कि इन दिनों शिक्षक सर्वाधिक संकट से गुजर रहा है।पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर एकजुटता से संघर्ष किये जाने की जरूरत है।प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि कोरोना काल में भी शिक्षक ज्ञान की अलख जगाये रखे।उनके समस्याओं के समाधान हेतु संघ सदैव संघर्षशील है। स्वागत करने वालों में शैल शुक्ल,चन्द्रभान चौरसिया, सूर्य प्रकाश शुक्ल,बब्बन पाण्डेय,ज्ञान प्रकाश उपाध्याय,शरद कुमार, दिवाकर सिंह,सन्तोष शुक्ल, अखिलेश सिंह,त्रिलोकीनाथ, अतुल पाण्डेय के साथ ही और शिक्षक शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad