Breaking

Post Top Ad

Saturday, November 7, 2020

प्रदेश में नौकरशाही का बोलबाला है इसलिए भ्रष्टाचार बढा है:शिवपाल यादव 

प्रदेश में नौकरशाही का बोलबाला है इसलिए भ्रष्टाचार बढा है:शिवपाल यादव


बस्ती।जनपद पहुँचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का  जनपद के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते समय बीजेपी सरकार व मायावती पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो। भाजपा सरकार से जनता दुखी और परेशान है। सरकार में व्यापारी तो परेशान  है ही किसानों की आय दुगुनी कर रहे थे आधी कर दी है। भाजपा सरकार में नौकर शाही पूरी तरह से हावी है। नौकरशाही के बोलबला है इसलिए भ्रष्टाचार बढा है। यहां तक कि मंत्रियों और विधायकों को अधिकारी नही सुनते हैं। मायावती के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब जब जहाँ रही है उनको पीठ पर छुरा भोंका है उनके एमएलए छोड़कर भाग रहे हैं । इसलिए गठबंधन करना जरूरी हो गया है कि भाजपा सरकार को हटाना है। इसलिए हमने उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नही खड़ा किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय यादव ,पार्टी प्रवक्ता अजय पांडे, छात्र सभा के प्रदेश महासचिव विपिन त्रिपाठी,एबादुल हक, वंदना चौधरी, दुर्गेश यादव, सदाबृक्ष तिवारी, पंकज सिंह ,विशाल गौड़ सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad