Breaking

Post Top Ad

Monday, November 2, 2020

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश सिंह "शैलू" का कप्तानगंज चौराहे पर भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश सिंह "शैलू" का कप्तानगंज चौराहे पर भव्य स्वागत



कप्तानगंज,बस्ती। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश सिंह "शैलू" का भाजपा पदाधिकारियों ने कप्तानगंज चौराहे पर स्वागत किया।


बताते चलें कि कप्तानगंज विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष गैसड़ी बलरामपुर के विधायक व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं महामंत्री शैलेश सिंह "शैलू" का बिहार चुनाव प्रचार से वापस लौटते समय कप्तानगंज चौराहे पर स्वागत किया। प्रदेश मंत्री दिग्विजय सिंह "राना",विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार पाण्डेय व जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूराम भारती एवं जिला मंत्री राम सुरेश,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी,विधानसभा अध्यक्ष विमलेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष डॉ.सुभाष चंद्र पाण्डेय,भारतीय जनता पार्टी संगठन मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज मोहनलाल गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष जनक राम,पी.पी. पाण्डेय,वागीश पाण्डेय,अमित कुमार,प्रवेश कुमार,सुनील कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad