Breaking

Post Top Ad

Tuesday, November 10, 2020

तुला राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ धन वापस:जाने आज का पंचांग व राशिफल:पंडित देवस्य मिश्र

तुला राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ धन वापस:जाने आज का पंचांग व राशिफल:पंडित देवस्य मिश्र



🚩श्री गणेशाय नम:🚩 


📜 दैनिक पंचांग 📜


☀ 10 - Nov - 2020


☀ बस्ती उत्तर प्रदेश


☀ पंचांग    


🔅 तिथि दशमी 27:24:52


🔅 नक्षत्र :


               मघा 07:56:15


               पूर्वा फाल्गुनी 30:28:45


🔅 करण :


           वणिज 16:32:22


           विष्टि 27:24:52


🔅 पक्ष कृष्ण  


🔅 योग एन्द्र 22:42:58


🔅 वार मंगलवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    


🔅 सूर्योदय 06:40:10  


🔅 चन्द्रोदय 26:02:00  


🔅 चन्द्र राशि सिंह  


🔅 सूर्यास्त 17:29:43  


🔅 चन्द्रास्त 14:24:59  


🔅 ऋतु हेमंत  


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    


🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी


🔅 कलि सम्वत 5122  


🔅 दिन काल 10:49:32  


🔅 विक्रम सम्वत 2077  


🔅 मास अमांत आश्विन  


🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक  


☀ शुभ और अशुभ समय    


☀ शुभ समय    


🔅 अभिजित 11:43:17 - 12:26:36


☀ अशुभ समय    


🔅 दुष्टमुहूर्त 08:50:05 - 09:33:23


🔅 कंटक 07:23:29 - 08:06:47


🔅 यमघण्ट 10:16:41 - 10:59:59


🔅 राहु काल 14:47:19 - 16:08:31


🔅 कुलिक 13:09:54 - 13:53:12


🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 08:50:05 - 09:33:23


🔅 यमगण्ड 09:22:34 - 10:43:45


🔅 गुलिक काल 12:04:56 - 13:26:08


☀ दिशा शूल    


🔅 दिशा शूल उत्तर 


☀ चन्द्रबल और ताराबल    


☀ ताराबल  


🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती  


☀ चन्द्रबल  


🔅 मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन  


राशिफल 10 नवंबर: तुला राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ धन वापस, वृश्चिक राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत,जानें अन्य राशियों का हाल


ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। कन्‍या में शुक्र, तुला में सूर्य, बुध, वृश्चिक राशि में केतु, धनु राशि में गुरु, मकर राशि में शनि और मीन राशि में मंगल वक्री होकर चल रहे हैं। शुक्र और सूर्य नीच के हैं। गुरु और शनि स्‍वग्रही हैं। मंगल वक्री हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम गति से चल रही है।


राशिफल-


मेष-भावुकतापूर्ण स्थिति है। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। लेखनी से काम करने वालों के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम में थोड़ा भाव विह्वल हो सकते हैं। बाकी स्थिति ठीक है। शारीरिक स्थिति पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम में उलझें नहीं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।


वृषभ-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। गृहकलह से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप शनै शनै आगे बढ़ रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।


मिथुन-नए व्‍यवसायिक कामों को करने के लिए यह शुभ समय होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करते रहें।


कर्क-वाणी अनियंत्रित हो सकती है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम और व्‍यापार भी बहुत जल्‍दी ठीक हो जाएगा। अभी मध्‍यम चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।


सिंह-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मन मस्तिष्‍क काम करेगा। विरोधियों का सामना डटकर करेंगे। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण भी


सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।


कन्‍या-अनायास मन परेशान रहेगा। सिरदर्द, आंखों की परेशानी, वित्‍तीय संकट की स्थिति सोचकर परेशान रहेंगे। ऐसा होगा नहीं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा,प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। थोड़ा खर्च से जरूर परेशान रहेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।


तुला-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। ताम्र पात्र दान करें।


वृश्चिक-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। ताम्रपात्र या तांबे की कोई भी वस्‍तु पास रखें।


धनु-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, भाग्‍यवश कोई शुभ समाचार मिलेगा। मंदिरों की यात्रा हो सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।


मकर-परिस्थितियां विपरीत हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम से बेहतर की तरफ, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करें।


कुंभ-रोजी रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से समीपता आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।


मीन-स्थिति अच्‍छी है। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका काम चल पड़ेगा। मामा पक्ष से अच्‍छे समाचार मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम थोड़ा सा मध्‍यम है। थोड़ा झगड़ा हो सकता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।


पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य 


बस्ती उत्तर प्रदेश


संपर्क सूत्र नं.


9628203064


8948895542


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad