विकास में और बेहतर दिखेगा नकटीदेई गांव,
आर्दश सांसद गांव के रूप में हुआ चयन
महिला प्रधान वर्षा सिंह को मिल चुका है मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान
अच्छे कार्यों के चलते प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर चुके हैं प्रधान से संवाद
कप्तानगंज, बस्ती। कप्तानगंज विकासखंड का नकटीदेई गांव विकास के क्षेत्र में और बेहतर दिखेगा। उक्त गांव को वित्तीय वर्ष 2020/ 21 मे सांसद आदर्श गांव के रूप में चयनित किया गया है। सूत्रों की माने तो गांव में हुए विकास कार्यों की कार्य योजना की फीडिंग वेबसाइट पर शुरू हो गई है।
कप्तानगंज विकास खंड अंतर्गत नकटीदेई ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान वर्षा सिंह विकास कार्यों की बदौलत 2016-17 में प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई और 2017-18 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। उनका गांव जिले का पहला ओडीएफ घोषित गांव था। जिसके चलते वर्षा सिंह को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार भी मुख्यमंत्री के हाथों मिल चुका है साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री संवाद भी कर चुके हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रधान चुने के जाने के बाद वर्षा सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। वेबसाइट पर गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही हर योजनाओं को देखकर उसे अपने गांव में कैसे बेहतर रूप से विकसित किया जाए इसका एजेंडा खुद तैयार करती हैं। पति और रामबाग बस्ती में कक्षा दस में पढ़ने वाला बेटा दिव्यांश और कक्षा नौ में अध्ययनरत देवांश भरपूर सहयोग करते हैं।
No comments:
Post a Comment