Breaking

Post Top Ad

Monday, November 2, 2020

विवाहिता के आत्महत्या मामले में कप्तानगंज पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

विवाहिता के आत्महत्या मामले में कप्तानगंज पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा


कप्तानगंज,बस्ती।मायके में रह रही एक विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में कप्तानगंज पुलिस ने आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मायके वालों ने जेठ,देवर व ससुर पर अश्लील हरकत और दहेज में नगदी व बाइक की मांग का आरोप लगाया है।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता का निकाह अप्रैल 2018 में नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले जुनैद अहमद के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद विदा होकर ससुराल गई थी,लेकिन कुछ समय बाद मायके आ गई थी। इसके बाद से यहीं रह रही थी। विदाई को लेकर कई बार पंचायत भी होने के बाद भी मसला हल नहीं हो सका था। मायके में 23 अक्तूबर की देर रात में फांसी लगाकर उसने जान दे दी थी। मृतका के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल में बेटी से दहेज में ढाई लाख रुपये व बाइक की मांग की जा रही थी। मारपीट करने के साथ ही जेठ जमील अहमद,देवर जावेद अहमद,ससुर ने जब्बार अहमद ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इससे आहत होकर बेटी ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति जुनैद अहमद,ससुर जब्बार अहमद,सास फरीदा खातून,जेठ जमील अहमद, जेठानी रुबीना खातून,देवर जावेद अहमद,ननद रोजी व ग्राम प्रधान अजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad