23 जनवरी को होने वाले सहभोज कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न
कप्तानगंज,बस्ती। श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंर्तगत ब्लाक परिसर कप्तानगंज में होने वाले सहभोज कार्यक्रम को लेकर रविवार दोपहर में भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
बताते चलें कि 23 जनवरी 2021 को ब्लाक परिसर में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया है।भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों से कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया एवं लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिये आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थित रहेगी।
बैठक में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सोनकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम शंकर यादव,मनोज ओझा,गौरव त्रिपाठी,बृजेश उपाध्याय,प्रदीप तिवारी,रवि तिवारी, पीपी पाण्डेय,बागीश पाण्डेय,सुखराम गौड़,हरेंद्र तिवारी,रामवृक्ष निषाद, रत्नेश सिंह,श्याम कसौधन, अजय मोदनवाल,शिवाजी,दिग्विजय चौबे,दुर्गेश शुक्ला, तरुण त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम में भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को लेकर बैठक की गयी। जिसमे क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया। जिसमे 18 जनवरी दिन में 11:00 बजे से समर्पण अभियान के तहत केशवपुर और महराजगंज न्याय पंचायत व 19 जनवरी को कप्तानगंज व महुआ लखनपुर न्याय पंचायत में लोगों से संपर्क किया जाएगा एवं 20 जनवरी को पोखरा बिशुनपुरा व नैकापर न्याय पंचायतों में सघन संपर्क अभियान के अंर्तगत प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment