कप्तानगंज थाने पर समाधान दिवस का आयोजन
समाधान दिवस में नायब तहसीलदार खुशबू सिंह ने सुनी फरियादियों की फरियाद
कप्तानगंज,बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाने पर सुबह 10:00 बजे समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार हरैया खुशबू सिंह और कप्तानगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय के द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई। समाधान दिवस में तहसील हरैया के राजस्व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे ।समाधान दिवस मे ज्यादातर राजस्व से संबंधित जमीनी विवाद के मामले आये। नायब तहसीलदार खुशबू सिंह ने सम्बंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को मामले का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। समाधान दिवस मे आए बुजुर्ग को देखकर नायब तहसीलदार अपने पास बुला कर कंबल दिया और बुजुर्ग की समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य पुराने विवादित मामलों का निस्तारण करना है ताकि लोगों को न्यायालय का सहारा न लेना पड़े और समय से लोगों की समस्याओं का निस्तारण हो जाय।जिससे अनावश्यक धन का खर्च न हो और आपसी मतभेद भी खत्म हो जाय। कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव निकट है। चुनाव को देखते हुए छोटी -बड़ी समस्याओ का निस्तारण आवश्यक है।जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के राजाजोत कला गांव में मकान निर्माण से संबंधित विवाद को लेकर समाधान दिवस में फरियादी ने अपनी फरियाद रखी। जिस पर थाने पर मौजूद दिवसाधिकारी नायब तहसीलदार खुशबू सिंह ने पुलिस और राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराया।थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार पाण्डेय ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का निस्तारण कराया।
इस मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी सहित क्षेत्र के फरियादी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment