आईजी और एसपी के हाथों प्रमोद ओझा को मिला हाइवे के देवदूत का सम्मान
कप्तानगंज,बस्ती। फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए हमेशा फरिस्ता बन कर पहुंचने और उनकी मदद कर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पत्रकार प्रमोद ओझा को रविवार को आईजी रेंज बस्ती अनिल कुमार राय व एसपी बस्ती हेमराज मीना के हाथों हाइवे के देवदूत का सम्मान मिला।
बताते चलें तो पत्रकार प्रमोद ओझा के बाबा की दशकों पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उक्त घटना ने प्रमोद को द्रवित कर दिया था। सड़क हादसे में अपने परिवार के मुखिया को खोने के गम ने प्रमोद ओझा को सड़क हादसे में घायलों के लिए देवदूत बना दिया। प्रमोद ओझा सैकड़ों क्या अनगिनत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा चुके है। अस्पताल कर्मी सहित स्थानीय लोग प्रमोद ओझा को हाइवे का देवदूत और उनकी निजी कार को मिनी एम्बुलेंस कहते हैं। रविवार को बस्ती शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी/डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र अनिल कुमार राय व विशिष्ट अतिथि रहे एसपी बस्ती हेमराज मीना और एएसपी रविन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में हाइवे के देवदूत का सम्मान मिला।
वही बस्ती प्रेस क्लब में आयोजित "साथी हाथ बढ़ाना" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे एसपी बस्ती हेमराज मीना के हाथों भी हाइवे के देवदूत का सम्मान मिला। पत्रकार प्रमोद ओझा ने जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा यह क्षेत्रवासियों व पत्रकारिता के क्षेत्र में जुड़े वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद का परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र से मुझे इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।
No comments:
Post a Comment