Breaking

Post Top Ad

Thursday, March 18, 2021

ग्राम चौपाल में महेश शुक्ल ने किया संवाद,बताई सरकार की उपलब्धियां

ग्राम चौपाल में महेश शुक्ल ने किया संवाद,बताई सरकार की उपलब्धियां


प्रदेश भाजपा का ग्राम चौपाल अभियान प्रगति पर है। इसके माध्यम से पार्टी नेता ग्रामीणों से संवाद कर रहे है। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इस क्रम में पार्टी के प जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने हरदी मण्डल के हथिनास में आयोजित ग्राम चैपाल में ग्रामीणों से संवाद किया।


सबका साथ सबका विकास


महेश शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को सराहनीय बताया। उन्होंने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कडे़ व बडे़ ऐतिहासिक निर्णयों को जनमानस के बीच साझा किया। कहा कि इन सरकारों ने सुशासन की स्थापना की है।

भाजपा सरकारों के लिए सुशासन का मतलब सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। इसी के अनुरूप विगत कुछ वर्षों में ही करोड़ों गरीबों को आवास,शौचालय बनाकर दिए गए। किसानों को सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। कृषि उत्पादों की रिकार्ड खरीद की जा रही है। किसानों को उपज का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिया गया। कृषि मंडियों को आधुनिक बनाया गया। जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलना सुनिश्चित हुआ।

विपक्ष पर हमला

पंचायत चुनाव प्रभारी शुशील सिंह ने कहा कि सपा,बसपा व कांग्रेस ने देश व प्रदेश को लूटा तथा भ्रष्टाचार से अपने परिवार को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि इन पार्टियों को गरीबों किसानों युवाओं की कोई चिंता नहीं रही। ये पार्टियां अपने परिवारों का ही हित संवर्धन करती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार अन्त्योदय के संकल्प के साथ गांव, गरीब,किसान की आर्थिक समृद्धि से उनके जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अनवरत काम कर रही है। नरेंद्र मोदी सरकार व योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। इन सरकारों की योजनाएं सबका साथ सबका विकास समाहित करके समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही है। भाजपा सरकारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कडे़ व बडे़ ऐतिहासिक निर्णय लिए। जिनसे देश व प्रदेश का व्यापक हित हुआ है

गांव गरीब पर ध्यान

शुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से हर गरीब के पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। बरसात में  खपरैल से टपकते हुए पानी से बचने के लिए घर के कोने में सिमटे गरीब परिवार के लिए पक्के घर का बड़ा सपना होता है। जिस सपने को साकार करने का संकल्प एक गरीब के बेटे का ही हो सकता है। नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ गरीबी को भी समझते है और गरीबों की आवश्यकताओं को भी जानते है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की प्रत्येक योजना गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए है। उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन, निःशुल्क बिजली कनेक्शन,किसान सम्मान निधि,आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एमएसपी में वृद्धि,अभ्युदय योजना से गरीब छात्रों को कोचिंग की व्यवस्था जैसे अनेकों निर्णय गांव, गरीब,किसान की खुशहाली व तरक्की का पर्याय बनें है।

इस मौके पर दीनदयाल मिश्र,मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह,अमर बहादुर सिंह,दुष्यन्त शुक्ल, इन्द्रदेव उपाध्याय,अनूप श्रीवास्तव,वैभव पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad