बस्ती । जनपद के रुधौली स्थित रणवीर इंटरनेशनल स्कूल धन्सा में आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि माता-पिता, भाई बहन सहित परिवार के सभी सदस्यों का सेवा भाव से आदर करना ही सुन्दर काण्ड का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को सच्चा सेवक बताते हुए कहा की द्वापर में कृष्ण जी ने सुदामा का पैर धोया था और कलयुग में नरेंद्र मोदी ने कुम्भ में सफाई कर्मियो का पैर धुल कर सेवा भाव का एक मिशाल पेश किया था। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद देश में विपक्षी पार्टियो द्वारा लोंगो को भ्रमित कर माहौल को बिगाड़ना ठीक नहीं है। इस कानून से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है, जो देश का नागरिक है उन पर आंच नहीं आने पाएगी। अध्यक्षीय सम्बोधन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के मुखिया स्वामी नरेंद्र गिरी ने प्रत्येक नागरिक से आज से ही नशा त्यागने और सभी बंधु बांधुत्व का आदर सम्मान करने की सीख दी। इससे पुर्व विद्यालय की छात्राओ ने मुख्य अतिथि के स्वागत में गीत प्रस्तुत कर उनका आदर किया। विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रदेश भाजपा आईटी सेल के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय राय ने किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने भी पहुच कर व्यवस्था की जानकारी ली।
कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों का ना जाना चर्चा का विषय बना रहा वहीं प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के प्रश्न पर प्रदेश अध्यक्ष कन्नी काटते नजर आए। पत्रकारों द्वारा विधानसभा के मौजूदा सत्र के स्थगन के सवाल पर भी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भागते नजर आए । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, डा0 धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, यशकान्त, पवन कसौधन, अज्जु हिन्दुस्तानी, इंद्रवास सिंह, अभय पाल, पुष्कर आदित्य सिंह, विजय तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र द्विवेदी, रोजी शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
Post Top Ad

Thursday, December 19, 2019
Home
Unlabelled
बस्ती ; नागरिकता संशोधन बिल पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विपक्षी पार्टियों द्वारा देश में लोंगो को भ्रमित कर खराब किया जा रहा माहौल
No comments:
Post a Comment