बस्ती। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। आज तीसरे दिन भी जिले भर के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर मुख्यालय पहुंचकर अमहट घाट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया। धरने के चलते आज भी राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित रहा।
जिलाध्यक्ष रामसुमेर ने कहा कि लेखपाल संघ अपनी जायज मांगों को लेकर वर्षों से संघर्ष कर रहा है। राजस्व परिषद और शासन की ओर से समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी मिल चुका है। बावजूद इसके शासनादेश निर्गत नहीं किया जा रहा है। लेखपालों के कार्यों में वृद्धि एवं तकनीकी महत्व के दृष्टिगत प्रारंभिक ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 होनी चाहिए। एसीपी विसंगति दूर किया जाए। राजस्व निरीक्षक के पदों में वृद्धि एवं नायब तहसीलदार के पदों पर प्रोन्नति सुनिश्चित किया जाए। पेंशन विसंगति भी नहीं दूर किया जा रहा है। जब तक लेखपालों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
धरने की वीडियो के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें...
No comments:
Post a Comment