बस्ती। ए.पी.एन.पी.जी कॉलेज के वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष विपिन कुमार त्रिपाठी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मे जिलाध्यक्ष के पद से पदोन्नति देकर प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर पार्टी के सदस्यों द्वारा आज तिलक पुर मे फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उन्होंने कहा की समाज मे फैली बेरोजगारी,महगाई व किसानों के साथ हो रहे अत्याचार का डट कर मुकाबला किया जायेगा। समाज के निम्न वर्ग व गरीब लोगों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने के लिए पार्टी ने आज हमको जिलाध्यक्ष से प्रदेश महासचिव की कमान सौंपी है। इसलिये हम गरीबो,असहाय लोगो व बेरोजगारी की समस्यओं को झेल रहे युवाओ के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करेंगे । इस मौके पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से दीपक मिश्रा,विपुल तिवारी, अनिल मिश्र,आनंद मिश्रा, सचिन पांडेय, लकी मिश्रा, शिवपाल सिंह, सूर्य दीप व पार्टी के लोग बड़ी संख्या मे मौजूद रहे।
Post Top Ad

Saturday, December 21, 2019
Home
Unlabelled
विपिन कुमार त्रिपाठी बने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव
No comments:
Post a Comment