Breaking

Post Top Ad

Friday, June 12, 2020

बस्ती ; बकाया वसूली के लिए 13 जुलाई को वाल्टरगंज चीनी मिल की होगी नीलामी : जिलाधिकारी

बस्ती । वाल्टरगंज चीनी मिल का बकाया वसूल करने के लिए आगामी 13 जुलाई को बस्ती सुगर मिल की चल एवं अचल सम्पत्ति की नीलामी करायी जायेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि नीलामी की यह कार्यवाही  गन्ना आयुक्त उ0प्र0 के निर्देश पर की जा रही है। 


          उन्होने बताया कि बस्ती सुगर मिल एवं गोविन्द नगर सुगर मिल वाल्टरंगज दोनो एक ही ग्रुप की है तथा दोनों मिल बाकीदार है। बस्ती सुगर मिल के 03 लाट का चल सम्पत्ति का नीलामी पूर्व में हो चुका है। शेष 08 लाट का मूल्याकंन 25 करोड़ 88 लाख रूपये है। बस्ती सुगर मिल की लगभग 06 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गयी है, जिस पर वाल्टरगंज की आरसी की धनराशि वसूल करने के लिए नीलामी होगी। 


      उन्होने बताया कि वाल्टरगंज सुगर मिल पर वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का 55.75 करोड़ रूपया गन्ना मूल्य बकाया है। इसके अलावा 10 करोड़ 70 लाख श्रमदेय तथा 40 लाख विद्युत देय बकाया है। इसकी वसूली के लिए 13.07.2020 को नीलामी की तिथि निर्धारित की गयी है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad