Breaking

Post Top Ad

Friday, July 3, 2020

बस्ती : जिला प्रशासन ने मास्क न लगाने वालों से वसूले 9.17 लाख रूपये जुर्माना

बस्ती l जनपद में भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 15(3) के तहत् सार्वजनिक स्थान पर मास्क न लगाने पर 566 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए कुल 8994 व्यक्तियों पर 9.17 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि धारा 15(4) के अन्तर्गत सरकार द्वारा गाईडलाईन के उल्लघंन करने पर कुल 2098 व्यक्तियों से 3.09 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि धारा 15(5) के अन्तर्गत दो पहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने पर कुल 2245 व्यक्तियों से 5.71 लाख रूपया जुर्माना वसूल किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad