Breaking

Post Top Ad

Tuesday, August 25, 2020

बस्ती : कप्तानगंज में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने की बैठक

बस्ती । संघटन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ग्राम संघठन को मजबूत कर प्रारंभिक इकाई को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।


उक्त आवाहन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी इंटर कालेज कप्तानगंज में आयोजित संगठन सृजन बैठक को संबोधित करते हुए किया।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को बनाने के दिशा में कार्य कर रही है।उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के शाशन में आम आदमी त्रस्त है, भय और आतंक के साये में लोग जीने को मजबूर है।


इससे निजात दिलाने के लिए आमजन को आगे आना होगा।उक्त क्रम में कप्तानगंज के पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है गुंडा माफिया राज कायम हो चुका है।


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में बेरोजगारी बेपनाह बढ़ गयी है।कांगेस द्वारा स्थापित कल कारखाने बंद किये जा रहे हैं।प्रतिष्ठानों को सरकार बेचने पर आमादा है।ऐसे में कांग्रेस पार्टी सरकार के जन विरोध नीतियों का का खुला कर रही है।उन्होंने आवाहन किया कि संगठन सृजन को मजबूती प्रदान करे तथा सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में मुखर हो।


संगठन सृजन बैठक को प्रमुखता से प्रेम शंकर द्विवेदी ,बाबूराम सिंह, मो. रफीक, विश्वनाथ चौधरी,डॉ. दीपेंद्र सिंह,धर्मराज यादव, अनिल भारती, सोमनाथ, पांडेय, प्रशांत पांडेय,अमर बहादुर शुक्ल,बच्चूलाल गुप्ता,प्रेम शंकर पाठक, गोपाल पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अमर देव सिंह द्वारा किया गया।


संगठन सृजन बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश पांडेय, महेंद्र श्रीवास्तव, लवकुश गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, क्रांति पटेल, मनोज कुमार त्रिपाठी, दया शंकर चौधरी,राजेन्द्र तिवारी, अवधेश मिश्रा, वीरेंद्र ओझा, प्रदीप चौधरी, जय प्रकाश मिश्र,सुरेंद्र सिंह, नीरज पांडेय, राम प्रकाश तिवारी, जगदीश प्रसाद निषाद, जितेंद्र वर्मा, राजित राम चौधरी, कोदई,अरुण कुमार सिंह, टिकोरी सिंह, चंद्र भान तिवारी, अब्दुल रहमान, अकरम,अनसार अहमद, परवेज अहमद आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad