Breaking

Post Top Ad

Sunday, September 13, 2020

बस्ती : प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 2022 में बहुमत की सरकार बनायेगी - बाबूराम सिंह एडवोकेट

बस्ती। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपे जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पीसीसी सदस्य एवम महामंत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ बाबूराम सिंह एडवोकेट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होने यहां मीडिया को जारी बयान में कहा है कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी और साल 2022 में बहुमत की सरकार बनायेगी। 



कांग्रेस नेता ने कहा छल, कपट, झूठ और भावनात्मक तरीके से जनता को गुमराह करने की सत्ताधारी दल की नीति और नीयत जाहिर हो चुकी है। अब हर तरफ से परिवर्तन की आवाज उठ रही है। कांग्रेस नेता ने कहा समूचे उत्तर प्रदेश में युवा प्रियंका गांधी के हाथों में नेतृत्व की कमान देखना चाहते थे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लाखों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भावनाओं का सम्मान किया है। पार्टी के निर्णय से भारी उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि समूचा देश और प्रदेश कोरोना के कहर से जूझ रहा है। शुरूआती दिनों में ही राहुल गांधी ने जो गंभीरता दिखाई थी उस पर केन्द्र सरकार अमल करती तो तस्वीरें इतनी भयावह नही होतीं। उन्होने नवगठित टीम के सदस्यों व पदाधिकारियों को बधाई दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad