Breaking

Post Top Ad

Monday, October 12, 2020

बस्ती:आशा अधिकार मंच उ.प्र. के सुदामा अध्यक्ष व दिनेश सिंह बने संरक्षक

बस्ती:आशा अधिकार मंच उ.प्र. के सुदामा अध्यक्ष व दिनेश सिंह बने संरक्षक


 


शैलेन्द्री श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, पूनम सिंह व सुधा शुक्ला मंत्री पद चयनित


 


बस्ती। हर्रैया स्थित समय माता मंदिर कोहले में शनिवार को आशा अधिकार मंच की बैठक कर आशा बहुओं ने एक स्वर में संगठन हित में मानदेय भुगतान व जनहित के अन्य समस्याओं के समाधन हेतु नियमित संघर्षरत सामाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय (सुदामा जी) को संगठन का अध्यक्ष व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद दिनेश सिंह मगन को संरक्षक चयनित किया। तत्पश्चात अध्यक्ष की अनुशंसा पर शैलेन्द्री श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष व पूनम सिंह तथा सुधा शुक्ला को मंत्री पद श्वेता सिंह को सचिव व रश्मी सिंह को सह सचिव का दायित्व सौंपते हुए संगठन के विस्तार व कार्य दायित्व पर चर्चा के साथ साथ आशा बहनों के सम्मुख आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति तय करने हेतु अगली बैठक 18 अक्टूबर दिन रविवार के लिए तय किया गया। आशा बहुओं को सम्बोधित करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने इस सम्मान हेतु आशा बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज से आपकी समस्याएं हमारी समस्या होगी। हम उ.प्र.की आशा बहनों का लम्बित मानदेय हो या मानदेय वृद्धि या कार्यक्षेत्र में आने वाली कोई अन्य समस्या हो हर समस्या के समुचित निराकरण हेतु सरकार व प्रशासन को जगाने का काम करेंगें क्योंकि हमारी आशा बहने वास्तव में स्वास्थ्य महकमे के हर अभियान को जन जन तक पहुंचाते हुए अभियान को सफल करने में अहम रोल निभाती हैं किन्तु नाम ही नहीं काम से भी स्वास्थ्य क्षेत्र की आशा की किरण आशा बहुओं को मनरेगा मजदूरों से भी कम मानदेय वो भी समय से नहीं दिया जाता निश्चित तौर पर हम आप आशा बहनों के साथ सहयोग व संगठन के संरक्षक श्री दिनेश सिंह मगन जी के माध्यम से सूबे की आशा बहनों को उनका सम्मान व अधिकार दिला कर रहेंगे।जिससे उत्साहित आशा बहुओं ने आशा अधिकार मंच जिन्दाबाद जिन्दाबाद हमारा शोषण बंद हो का गगनभेदी नारा लगाया।


इस मौके पर शारदा,सरोज,साधना, सीमा,सुमित्रा, इंदुमती,कैशरजहां,संगीत, शुशीला,रेखा,अरूणा,सुनीता,ज्ञानमती,शकुन्तला, अनीता,बबिता,स्नेहलता सहित अन्य आशा बहुएं व आशा संगिनी मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad