Breaking

Post Top Ad

Monday, October 12, 2020

बस्ती:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंर्तगत हर खेत को पानी पहुँचाने के उद्देश्य से कप्तानगंज ब्लाक का किया गया चयन 

बस्ती:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंर्तगत हर खेत को पानी पहुँचाने के उद्देश्य से कप्तानगंज ब्लाक का किया गया चयन 


 


385 निःशुल्क बोरिंग का लक्ष्य 


 


बस्ती।। प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के तहत हर खेत को पानी पहुॅचाने के उद्देश्य से जिले के कप्तानगंज ब्लाक का चयन किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के मानक 750 मि0मी0 प्रतिवर्ष से अधिक वर्षा वाले विकास खण्डों में जिले का एक मात्र ब्लाक कप्तानगंज को चयनित किया गया है। 


      उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत 385 निःशुल्क बोरिंग का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें से 285 निःशुल्क बोरिंग सामान्य जाति तथा 100 अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों का लक्ष्य है। महिला किसानों को वरीयता दी जायेगी। इसके अलावा 48 मध्यम गहरी बोरिंग का लक्ष्य भी प्राप्त हुआ है, जिसमें से 40 सामान्य तथा 08 अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए होंगी। 


     उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य 750 मि0मी0 प्रतिवर्ष से अधिक वर्षा वाले विकास खण्डों में भू-जल से सिंचन क्षमता में वृद्धि करना है। इस योजना में लधु सीमान्त कृषको की बोरिंग का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए रू0 75000-00 बोरिंग के लिए तथा रू0 10000-00 जल वितरण प्रणाली के लिए अनुदान दिया जायेंगा। सामान्य श्रेणी के किसानों के नलकूपों का ऊर्जीकरण करने के लिए अधिकतम रू0 68000-00 अनुदान दिया जायेंगा। इस प्रकार रू0 1.53 लाख रूपये का अनुदान दिया जायेगा। 


       उन्होंने बताया कि अनुसूचितजाति/जनजाति श्रेणी के किसानों के नलकूपों पर 05 एच0पी0 के सौर ऊर्जा चालित पम्प की स्थापना की जायेगी। इसके लिए अधिकतम रू0 3.85 लाख अनुदान दिया जायेगा। इस प्रकार कुल 4.70 लाख रूपया का अनुदान अनुमन्य होंगा। सोलर पम्प यू0पी0 नेडा से अथवा उनके द्वारा पंजीकृत वेण्डरों से लिया जायेगा। 


      उन्होंने बताया कि चयन में महिला किसानों को वरीयता दी जायेगी एवं पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए कप्तानगंज ब्लाक पर तैनात लधु सिचाई के अवर अभियन्ता, सहायक अभियन्ता से सम्पर्क किया जा सकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad