Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 22, 2020

बस्ती:पुरस्कार के मिले 05 लाख रुपये से महिला प्रधान ने गांव वालों लिए लगवा दिया आरओ प्लांट,अब पूरे गांव को मिलता है स्वच्छ पेयजल

बस्ती:पुरस्कार के मिले 05 लाख रुपये से महिला प्रधान ने गांव वालों लिए लगवा दिया आरओ प्लांट,अब पूरे गांव को मिलता है स्वच्छ पेयजल


महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत महिला ग्राम प्रधानों द्वारा विकास के लिए योजनाओं का बेहतर संचालन


उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान दुबौलिया महिमा सिंह को मिला था 05 लाख रुपए पुरस्कार,प्रधान ने रुपये से गाँव में लगवाया आरओ प्लांट


 


बस्ती। शासन द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत महिला ग्राम प्रधानों द्वारा अपने गाँव के विकास के लिए प्रभावी ढंग से योजनाओं को लागू किया जाता है। महिलाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार मिलने से गाॅव की सूरत बदल सकती है। इस कडी में ग्राम प्रधान महिमा सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दुबौलिया में विकास कार्यों का सफल संचालन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के लिए उनको मुख्यमंत्री पुरस्कार रुपया 5,00,000 लाख से सम्मानित भी किया गया है। इस धनराशि से भी गांव के विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।


     ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा लगभग 400 शौचालयों का निर्माण कराते हुए ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराया गया है। ग्राम पंचायत को निर्मल बनाने के लिए ग्राम पंचायत को ठोस एवं तरल कचरे से मुक्त करने के लिए लगभग 97 सोख्ता गड्ढे, 66 घूर गड्ढे और 57 कचरा गड्ढों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में 57 सोलर लाइट लगवायी गई है, जिससे पूरा ग्राम पंचायत विद्युत न रहने पर भी प्रकाशमान रहता है। 


     ग्राम पंचायत के अच्छे कार्यों के लिए मा0 मुख्यमंत्री पुरस्कार में प्राप्त धनराशि रू 5,00,000 लाख से ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत के आय सृजन के लिए एक आरओ प्लांट लगवाया गया है, जिससे वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत को रू0 53000 की आय हुई। ग्राम प्रधान को अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल लगभग रू0 140000 की आय होगी। 


ग्राम प्रधान के कार्यकाल में 103 आवास विहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने में सहायता की गई। ग्राम पंचायत में कुल 16 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें से 8 को रिवाल्विंग फंड की सुविधा भी प्राप्त हुई। आय सृजन के अन्य स्रोतों का विकास करते हुए ग्राम पंचायत में 03 अल्पआय के बकरी पालकों के लिए बकरी शेड तथा 17 पशुपालकों के लिए पशु शेड बनवाया गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad