Breaking

Post Top Ad

Thursday, October 1, 2020

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे ज्योतिषाचार्य पंडित आत्माराम पाण्डेय से

🌞श्री गणेशाय नमः🌞


📜आज का पंचांग📜


☀️02/10/2020☀️


तिथि प्रतिपदा - 28:58:54 तक


नक्षत्र रेवती - पूर्ण रात्रि तक


करण बालव - 15:46:33 तक, कौलव - 28:58:54 तक


पक्ष कृष्ण


मास आश्विन "अधिक"


योग घ्रुव - 21:11:26 तक


वार शुक्रवार


 


सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ


सूर्योदय 06:14:47


सूर्यास्त 18:05:22


चन्द्र राशि मीन


चन्द्रोदय 18:38:59


चन्द्रास्त 06:24:00


ऋतु शरद


संवत्सर प्रमादी


 


शक सम्वत 1942   


विक्रम सम्वत 2077


काली सम्वत 5122


दिन काल 11:50:35


 


अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)


दुष्टमुहूर्त 08:36:54 से 09:24:16 तक, 12:33:45 से 13:21:08 तक


कुलिक 08:36:54 से 09:24:16 तक


कंटक 13:21:08 से 14:08:30 तक


राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक


कालवेला / अर्द्धयाम 14:55:52 से 15:43:15 तक


यमघण्ट 16:30:37 से 17:17:59 तक


यमगण्ड 15:07:43 से 16:36:32 तक


गुलिक काल 07:43:36 से 09:12:25 तक


 


शुभ समय (शुभ मुहूर्त)


अभिजीत 11:46:23 से 12:33:45 तक


 


दिशा शूल पश्चिम


 


ताराबल अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती


चन्द्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन।


 


      🔥🔥🔥🔥🔥🔥


भाग्य की कारक देवी मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ आप जुड़े रहे हमारे साथ।।


 


आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु के नाम से भी जाना जाता है।वहीं कुंडली में इसे भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी धन धान्य की देवी मां लक्ष्मी हैं।


 


पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.......🖊️


 


 


      📜आज का राशिफल 📜


 


1. मेष राशि :-


आज का दिन श्रेष्ठ रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग के चलते पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। ध्यान रहे रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।


 


2. वृषभ राशि :-


किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पूरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। निवेश लाभदायी रह सकेगा। राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें।


 


3. मिथुन राशि :-


आप की कार्यशैली और वाक्चातुर्य से काम पूरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। अपनी कार्ययोजना को गुप्त रखें।


 


4. कर्क राशि :-


दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश व सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा। नवीन उपलब्धि की संभावना के बीच नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।


 


5. सिंह राशि :-


राजनीतिक दबाव के कारण होते कार्य तक अवरुद्ध हो सकते है। आज विशेष आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी।


 


6. कन्या राशि :-


आप अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते हैं। अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब न करें। भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। कर्ज से मुक्त होंगे।


 


7. तुला राशि :-


आप की दिनचर्या में बदलाव आएगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हे। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी।


 


8. वृश्चिक राशि :-


अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। किसी भी काम को करने से पहले उसकी रणनीति तय कर लें। परिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। रुका धन मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।


 


9. धनु राशि :-


मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। लेकिन, उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढेगी। साथ ही व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा।


 


10. मकर राशि :-


आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग हैं। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


 


11. कुंभ राशि :-


धन प्राप्ति के योग के बीच कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे।


 


12. मीन राशि :-


दोस्तों से मन की बात होगी। बिना सोचे कामों में हाथ न डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा।


 


🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥


गुरु जी 07 दिन काशी 10 दिन लखनऊ 10 दिन दिल्ली     


एवं महीने के आखिरी 03 दिन बस्ती के अपने कार्यालय पर मिलते हैं। संपर्क सूत्र से अपॉइंटमेंट लेकर के संपर्क करें ।


       ज्योतिषाचार्य                               


    पं० आत्माराम पांडेय


संपर्क सूत्र - 098382 11412, 08707666 519


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad