Breaking

Post Top Ad

Thursday, November 19, 2020

बस्ती:नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

बस्ती:नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व



लोक आस्था का महापर्व बुधवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। घाटों की साफ-सफाई से लेकर प्रकाश की व्यवस्था कर दी गई है। व्रती व उनके परिजनों ने पूजन के सामान,फल-फूल आदि की खरीदारी कर लिया है तो कुछ लोग कर रहे हैं। गुरुवार को खरना,20 नवंबर को अस्ताचलगामी व 21 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती महिलाओं ने बुधवार की शाम को नहाने के बाद नए कपड़े पहने। विधि-विधान से भगवान भाष्कर की पूजा किया। अरवा चावल,कद्दू, चने की दाल बनाकर प्रसाद ग्रहण किया। व्रती महिलाओं व उनके परिजनों ने बुधवार को घर की साफ-सफाई कर धूप-दीप जलाया। गुरुवार पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को खरना होगा। गुड़ के साथ चावल पकाकर भोजन कर प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद से छठ का निराजल व्रत शुरू होगा, जो 36 घंटे तक चलेगा। अर्घ्य देन के लिए कुआनो के अमहट घाट, पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड, हर्रैया में मनवर नदी किनारे, बभनान में मिल के तालाब के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न जगहों, घरों के कुंड व हौज आदि को तैयार किया गया है। जहां पर 20 व 21 नवंबर को भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर पति, पुत्र के दीर्घायु की कामना के साथ-साथ समूचे परिवार के सुख-समृद्धि के लिए आराधना होगी।


आसमान छू रहे पूजन में प्रयोग होने वाले फलों के दाम


बस्ती शहर में छठ व्रत के मद्देनजर पूजन व फल की दुकानें सज गई हैं। व्रतधारी महिलाएं व उनके परिवार के लोग फलों व अन्य सामानों की खरीदारी कर लिए हैं या कर रहे हैं। पर्व पर फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। बांस का बना डलवा दो सौ रुपए में बिक रहा है जबकि बांस सूपा 80 रुपए में मिल रहा है। पीतल का सूपा 300 रुपए उपलब्ध है।


पूजन में काम आने वाले सभी फलों से सजा एक डलवा बाजार में सात सौ रुपए से लेकर 2500 रुपए तक में बिक रहा है। आम 400 रुपए किलो है। गंजी 60 रुपए किलो, आंवला 60, शरीफा 160, बेर 160, कच्ची हल्दी 120, कच्ची धनिया 160, गाजर 120, सूखा नारियल 50 रुपए में एक पीस है। अमरूद 60 रुपए किलो, तरबूजा 40 रुपये में एक पीस बिका। अनानास 40 रुपए किलो, अंगूर 200 रुपए किलो, सेब 100 रुपए किलो, इमली 100 रुपए, कीवी 25 रुपए में एक, पपीता 40 रुपए में एक पीस और रामफल 300 रुपए किलो, आलू बुखारा 50 रुपए में एक पीस मिला।


बाजार में मौसम से इतर यह फल भी हैं उपलब्ध


बस्ती शहर की दुकानों पर छठ पर्व पर सजी दुकानों पर इस बार बिन मौसम के फलों में आम, अंगूर, तरबूज, संतरा, आलू बुखारा, कीवी, रामफल भी बाजार में उपलब्ध है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad