Breaking

Post Top Ad

Thursday, November 19, 2020

कन्या राशिवालों के घर में भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी और कुंभ राशिवालों के आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं, जानें अन्य राशियों का हाल:पं0देवस्य मिश्र

कन्या राशिवालों के घर में भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी और कुंभ राशिवालों के आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं, जानें अन्य राशियों का हाल:पं0देवस्य मिश्र



🚩श्री गणेशाय नम:🚩 


📜 दैनिक पंचांग 📜


☀ 19 - Nov - 2020


☀ बस्ती उत्तर प्रदेश


☀ पंचांग    


🔅 तिथि पंचमी 22:00:59


🔅 नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 09:38:45


🔅 करण :


           बव 10:33:42


           बालव 22:00:59


🔅 पक्ष शुक्ल  


🔅 योग शूल 09:56:36


🔅 वार गुरूवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    


🔅 सूर्योदय 06:47:15  


🔅 चन्द्रोदय 10:58:59  


🔅 चन्द्र राशि धनु - 15:30:22 तक  


🔅 सूर्यास्त 17:25:45  


🔅 चन्द्रास्त 21:27:59  


🔅 ऋतु हेमंत  


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    


🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी


🔅 कलि सम्वत 5122  


🔅 दिन काल 10:38:29  


🔅 विक्रम सम्वत 2077  


🔅 मास अमांत कार्तिक  


🔅 मास पूर्णिमांत कार्तिक  


☀ शुभ और अशुभ समय    


☀ शुभ समय    


🔅 अभिजित 11:45:13 - 12:27:47


☀ अशुभ समय    


🔅 दुष्टमुहूर्त : 


                    10:20:05 - 11:02:39


                    14:35:29 - 15:18:03


🔅 कंटक 14:35:29 - 15:18:03


🔅 यमघण्ट 07:29:49 - 08:12:23


🔅 राहु काल 13:26:19 - 14:46:07


🔅 कुलिक 10:20:05 - 11:02:39


🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 16:00:37 - 16:43:11


🔅 यमगण्ड 06:47:15 - 08:07:04


🔅 गुलिक काल 09:26:53 - 10:46:41


☀ दिशा शूल    


🔅 दिशा शूल दक्षिण  


 


☀ चन्द्रबल और ताराबल    


☀ ताराबल  


🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  


☀ चन्द्रबल  


🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन  


राशिफल 19 नवंबर:कन्या राशिवालों के घर में भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी और कुंभ राशिवालों के आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं, जानें अन्य राशियों का हाल


ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र और बुध तुला राशि में हैं। सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा और गुरु धनु राशि में हैं। मकर राशि में शनि का गोचर बना हुआ है। इसमें मंगल अभी मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अच्‍छी कही जाएगी।


राशिफल-


मेष-स्थिति अच्‍छी चल रही है। शारीरिक, मानसिक, संतान पक्ष से या व्‍यवसायिक, हर दृष्टिकोण से अच्‍छी स्थिति है। बस कुछ केस-मुकदमे की स्थिति बन सकती है। इसमें आपकी विजय होगी। परेशान न हों। शनिदेव की अराधना करते रहें।


वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। सब अच्‍छा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करें।


मिथुन-रोजी-रोजगार के क्षेत्र में नए आयाम बन रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पति-पत्‍नी की परेशानियां खत्‍म होंगी। नए सम्‍बन्‍ध जुड़ सकते हैं। जो कुंवारे थे उनकी शादी तय हो सकती है। बड़ी अच्‍छी स्थिति है। भगवान विष्‍णु के चरणों में कुछ अर्पित करें और अच्‍छा होगा।


कर्क-जीवन और अपनों के बारे में कुछ नई चीजें सीखेंगे। बड़ों का आशीर्वाद रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार में भी अच्‍छी चीजें दिखने लगी हैं। कुल मिलाकर आप सही जा रहे हैं। ईश्‍वर आपके साथ खड़े हो रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।


सिंह-आपके अंदर कुछ पवित्र भाव जागृत हो रहे हैं। दिमाग काम कर रहा है। अच्‍छे निर्णय ले रहे हैं। विद्यार्थी बहुत मन लगाकर काम कर रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अद्भुत ढंग से आगे बढ़ रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।


कन्‍या-घर में भौतिक सुख-संपदा में कुछ वृद्ध‍ि होगी। कुछ अच्‍छी खरीदारी होगी। उत्‍सव सा माहौल होगा। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। अच्‍छा चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य,प्रेम,व्‍यापार सब कुछ बहुत बढि़या है। संतान पक्ष भी अच्‍छा चल रहा है। चने की दाल का दान करना अच्‍छा रहेगा।


तुला-रोजी रोजगार के क्षेत्र में बहुत अच्‍छा काम कर रहे हैं। सकारात्‍मक उर्जा का संचार आपके जीवन में हो रहा है। पराक्रमी बने हुए हैं। हर व्‍यक्ति कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहा है। बहुत अच्‍छा सब चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करना अच्‍छा होगा।


वृश्चिक-वाणी साथ देगी। कुटुम्‍बीजनों का साथ होगा। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम बहुत अच्‍छी स्थिति में चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई चीजें जुड़ रही हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।


धनु-एक अजब या गजब कहें आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं आप। आपमें शुभता-पवित्रता बढ़ी हुई है। प्रेम साथ दे रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से नई बातें जुड़ रही हैं। सब अद्भुत होते जा रहा है। प्रेम,व्‍यापार,स्‍वास्‍थ्‍य सब बढि़या चल रहा है। केसर का तिलक लगाएं। बजरंग बाण का पाठ करें।


मकर-खर्च से थोड़ा परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में लगेगा कि कुछ समस्‍या हो रही है लेकिन कुछ नया और अच्‍छा होने वाला है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं।पीली वस्‍तु का दान करें।


कुंभ-आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। शुभता बढ़ रही है। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अद्भुत चल रहा है। मां काली की शरण में बने रहें।


मीन-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न हो रहे हैं। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य में अच्‍छी चीजें हो रही हैं। पैतृक सम्‍पत्ति में इजाफा हो रहा है। प्रेम एक नए आयाम पर है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अद्भुत समय चल रहा है। सब कुछ बहुत अच्‍छा है। हनुमान जी की शरण में बने रहें।


पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य 


बस्ती उत्तर प्रदेश


मोबाइल नंबर 9628203064


8948895542


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad