किसान बिल के विरोध में उतरे विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी मंगलवार को भारत बंद बुलाया है। उत्तर प्रदेश में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। किसानों के भारत बंद के समर्थन में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह सड़क पर उतरे हैं। वही बस्ती जिले भारत बंद आंदोलन के समर्थन में मंगलवार की सुबह 09 बजे गांधीनगर पक्के बाजार में जुलूस निकालकर दुकान बंद कराने निकले सपा व कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जिसमें पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी,सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विपिन शुक्ला, पूर्व विधायक राम ललित, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, पूर्व विधायक दूध राम, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजाराम यादव, बृजेश मिश्रा, अतुल चौधरी, विजय विक्रम आर्य, अरविंद सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए।
No comments:
Post a Comment