आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सास गिरफ्तार
कप्तानगंज,बस्ती।पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में ससुर जेठ व देवर पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। मामले की विवेचना कर रहे सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नकटीदेई गांव के मोहम्मद नफीस ने कप्तानगंज थाने में शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उनकी बेटी फातिमा की शादी नगर थाना क्षेत्र के बसहवा गांव में 23 अप्रैल 2018 को हुई थी। आरोप था कि ससुराल के लोग दहेज के लिए व फातिमा को मारते पीटते थे। ससुर,जेठ और देवर उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ भी करते थे। दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया था।बहुत दिनों से मायके में रहने के कारण वह मानसिक तनाव में थी। 23 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। पिता नफीस की तहरीर पर नगर थाना क्षेत्र के बसहवा के ग्राम प्रधान सहित पति,सास-ससुर समेत आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने व दहेज के मामले में केस दर्ज हुआ था। सोमवार की सुबह आरोपी सास फरीदा खातून पत्नी जब्बार अहमद निवासी बसहवा थाना नगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है,पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
No comments:
Post a Comment