Breaking

Post Top Ad

Sunday, January 3, 2021

नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ


 रतासी मेंं नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ

कप्तानगंज बस्ती। कप्तानगंज के रतासी गाँव मे काली माता मंदिर पर नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ कलश शोभा यात्रा व कलश पूजन कर प्रारंभ हुआ। जिसमें अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक आचार्य धीरज शास्त्री ने उपस्थित श्रोताओं को कथा का रशास्वादन कराते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चल कर जीवन सफल बनाया जा सकता है।

शनिवार को नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ है। कथा व्यास धीरज शास्त्री ने पहले दिन रामकथा का मानव जीवन से रिश्ता नाता व उसकी अहमियत पर प्रकाश डाला। कहा कि मनुष्य के जीवन शैली एवं जनमानस के ¨चिंतन का आवश्यक अंग रामकथा है। जो हर पल साथ निभाता है। प्रसंग आया कि जब भगवान राम लंका जाते हैं तो पहले शिव पूजन करते हैं। सती के शरीर त्यागने पर भगवान शंकर का विवाह पार्वती से होता है। कथा को आगे ले जाने के क्रम में राम नाम का गुणगान होता है। शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग की चर्चा में काफी संख्या में भक्तजनों की मौजूदगी रही।कार्यक्रम के शुभारंभ के शुभ अवसर पर आरती में समाजसेवी ई.वीरेंद्र कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

कथा श्रोता में चंद्र प्रकाश मिश्र,राम आनंद यादव, झप्पू तिवारी, रविन्द्र तिवारी,जैन तिवारी,नरेन्द्र यादव, वरुण  तिवारी,बंटी मिश्र,सौरभ तिवारी,अजय तिवारी, शिवम,राम,पवन , गणेश,अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad