Breaking

Post Top Ad

Sunday, February 7, 2021

जाने का आज का राशिफल,क्या कहते है आपके सितारे,मेष राशि वाले कोई रिस्क न लें,मकर राशि के जातकों का रुका हुआ धन होगा वापस

जाने का आज का राशिफल,क्या कहते है आपके सितारे,मेष राशि वाले कोई रिस्क न लें,मकर राशि के जातकों का रुका हुआ धन होगा वापस


🚩श्री गणेशाय नम:🚩 

📜 दैनिक पंचांग 📜

☀ 07 - Feb - 2021

☀ बस्ती उत्तर प्रदेश

☀ पंचांग    

🔅 तिथि  एकादशी  28:49:34

🔅 नक्षत्र  ज्येष्ठा  16:15:13

🔅 करण :

           बव  17:37:42

           बालव  28:49:34

🔅 पक्ष  कृष्ण  

🔅 योग  व्याघात  13:59:38

🔅 वार  रविवार  

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  06:55:31  

🔅 चन्द्रोदय  27:57:59  

🔅 चन्द्र राशि  वृश्चिक - 16:15:13 तक  

🔅 सूर्यास्त  17:58:54  

🔅 चन्द्रास्त  13:37:00  

🔅 ऋतु  शिशिर  

☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1942  शार्वरी

🔅 कलि सम्वत  5122  

🔅 दिन काल  11:03:23  

🔅 विक्रम सम्वत  2077  

🔅 मास अमांत  पौष  

🔅 मास पूर्णिमांत  माघ  

☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  12:05:06 - 12:49:20

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  16:30:27 - 17:14:41

🔅 कंटक  10:36:39 - 11:20:53

🔅 यमघण्ट  13:33:33 - 14:17:47

🔅 राहु काल  16:35:59 - 17:58:54

🔅 कुलिक  16:30:27 - 17:14:41

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  12:05:06 - 12:49:20

🔅 यमगण्ड  12:27:13 - 13:50:08

🔅 गुलिक काल  15:13:04 - 16:35:59

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  पश्चिम  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती  

☀ चन्द्रबल  

🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ  

राशिफल 7 फरवरी: मेष राशि वाले कोई रिस्क न लें, मकर राशि के जातकों को मिलेगा रुका धन वापस, जानें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा और केतु अभी भी वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। मकर राशि में सूर्य, शुक्र, बुध, शनि और गुरु हैं। बुध अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष-जोखिम अभी भी बना हुआ है। कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम बना हुआ है। बहुत जल्‍द आप ठीक हो जाएंगे। कोई बहुत बड़ी दिक्‍कत नहीं है। सूर्यदेव की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-व्‍यवसाय में कोई नई शुरुआत न करें। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से भी मध्‍यम समय कहा जाएगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मिथुन-ननिहाल पक्ष में किसी की तबीयत खराब होने से मन परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर थोड़ा डिस्‍टर्बेंस फील करेंगे लेकिन कोई दिक्‍कत नहीं आएगी। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन आप निकल जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चल रहा है। सफेद वस्‍तु शिवालय में अर्पित करें।

कर्क-मन परेशान रहेगा। मन में उथल-पुथल चलती रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगेगा। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम समय है।

सिंह-घरेलू सुख बाधित है। थोड़ा बचकर पार करें। चीजों को कूल होकर निपटाएं। बहुत अच्‍छा समय यह नहीं कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-किसी व्‍यापारिक चीज को शुरू करने का अच्‍छा समय कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। नाक-कान-गला की थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला-वाणी अनियंत्रित हो सकती है। विस्‍मयकारी शब्‍दों का प्रयोग कर सकते हैं इससे बचें। पूंजी निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं।

वृश्चिक-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-मन अकारण भी और आर्थिक स्थिति को लेकर भी परेशान रहेगा। नेत्र विकार और सिरदर्द की समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें। केसर का तिलक लगाएं।

मकर-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत भी बन सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बढि़या है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

कुंभ-किसी तरह का व्‍यवसायिक रिस्‍क न लें। जैसा चल रहा है चलने दें। अच्‍छा चलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम गति से थोड़ा बेहतर कहा जाएगा। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-सही समय चलने लगा है। कोई परेशानी की बात नहीं है। रिस्‍क अभी थोड़ा रुककर लें। जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार सही चल रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

पंडित देवस्य मिश्र 

ज्योतिषाचार्य 

बस्ती उत्तर प्रदेश

संपर्क सूत्र नंबर.9628203064 / 7565092000


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad