Breaking

Post Top Ad

Sunday, February 7, 2021

महादेवा के पूर्व विधायक दूधराम के बेटे की मौत,मचा कोहराम

महादेवा के पूर्व विधायक दूधराम के बेटे की मौत,मचा कोहराम


महादेवा,बस्ती।पूर्व विधायक दूधराम के बेटे अरुण (24) की शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि पेट में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

वर्तमान में समाजवादी पार्टी के नेता दूधराम बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर नगर पूरब वर्तमान में महादेवा सीट से 2007 से 2012 तक विधायक रहे। उनकी धर्मपत्नी लता देवी 2005 साउघाट से ब्लॉक प्रमुख रहने के बाद 2010 से 2015 तक बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक दूधराम के इकलौते बेटे अरुण (24) भी राजनीति में बड़ी पारी का आगाज करने की तैयारी में थे। उनकी शादी भी तय हो गई थी। 

शनिवार की देर रात अरुण की मौत की सूचना से हर कोई आवाक रह गया। सपा समेत विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी सूचना मिलते ही उनके पुरानी बस्ती पॉलीटेक्निक स्थित आवास पर सांत्वना देने पहुँचने लगे। परिजनों के अनुसार अंतिम संस्कार रविवार को शहर के मूडघाट स्थित श्मशान घाट पर होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad