Breaking

Post Top Ad

Sunday, February 7, 2021

श्रीराम मंदिर निर्माण में निषाद वंश की अहम भूमिका,पाँव पखार कर किया गया सम्मानित

श्रीराम मंदिर निर्माण में निषाद वंश की अहम भूमिका,पाँव पखार कर किया गया सम्मानित


कप्तानगंज, बस्ती।श्रीरामजन्मभूमि महासम्पर्क अभियान के तहत पोखरा महुरैया के अजगरा मनोरमा घाट पर प्रभु श्रीराम का पग पखारने वाले निषाद वंश का पग पखार कर सम्मानित किया गया। भारी संख्या में निषाद परिवारों ने रसीद कटा कर मंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराया।इस दौरान नौका यात्रा भी निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने उपस्थित आमजनमानस का आभार व्यक्त किया एवं श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील किया।

कप्तानगंज में महासंपर्क अभियान के प्रमुख राजेश त्रिपाठी ने कहा श्रीराम देश के हर हिन्दू भारतवासी के आराध्य हैं, वे जन-जन के हृदय में बसते हैं।हर हिन्दू के राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने वाला है। इसके लिए वर्ष 1528 से अब तक 76 बार संघर्ष हुए। श्रीरामजन्म भूमि मुक्त करने के लिए काफी लंबे समय तक आंदोलन चलाना पड़ा। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए लगभग चार लाख लोगों ने बलिदान दिया है, उनका बलिदान अब भव्य श्रीराम मंदिर के रूप में सार्थक हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 03 वर्ष में अयोध्या में बनने वाला श्रीराम का मंदिर सिर्फ मंदिर नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का स्मारक भी कहलाएगा। श्रीराम का मंदिर भारत की अस्मिता, बलिदान, संगठन,नारी सम्मान,अधर्म के नाश का भी प्रतीक होगा।

राम कल्प निषाद,चिनका निषाद,रंगीलाल,उमाशंकर, विष्णुदास,भोदर,अवधेश बाबूराम,हुबलाल, पिंटू, राम नरायन,सुक्खू,छक्कन,राम भरोस,समयदीन सहित अन्य लोगों के पाँव पखारे गए।

पग पखारने वालों में इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा,राजेश त्रिपाठी,अनिल उपाध्याय,राजेश द्विवेदी, अजय अग्निहोत्री, प्रमोद पाण्डेय, विवेक सिंह, शत्रुजीत सिंह, प्रमोद पाण्डेय, डा0रत्नेश सिंह, सुनील त्रिपाठी, सच्चिदानंद द्विवेदी, मनोज तिवारी, मनोज तिवारी,प्रधान सोनू पाण्डेय उर्फ अष्टभुजा पाण्डेय सहित अन्य शामिल रहे।







No comments:

Post a Comment

Post Top Ad