Breaking

Post Top Ad

Monday, March 8, 2021

महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का प्रधानाध्यापिका मीरा चौधरी ने किया उद्घाटन




महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का प्रधानाध्यापिका मीरा चौधरी ने किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर महिला पुलिस चौकी का हुआ उद्घाटन



बस्ती।जिले के हरैया थाना परिसर में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ। महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया,जिसमे जनता व विभाग की 16 महिलाएं शामिल हुई। समिति में  प्रधानाध्यापिका मीरा चौधरी,अंकिता त्रिपाठी,पुष्पा यादव,पंच कुमारी, सुनीता वर्मा,ज्ञानमती, कृष्णावती,रिंकी गुप्ता,ममता त्रिपाठी,सौम्या,मंजू गुप्ता, पुष्पा,दिव्या चौधरी,पूजा गुप्ता,सरोज शुक्ला,सिंधु सिंह शामिल हुई। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा,सीओ शेषमणि उपाध्याय,इंस्पेक्टर हरैया विकास यादव,अशोक महाविद्यालय के प्रबंधक राविन सिंह आदि मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad