Breaking

Post Top Ad

Monday, March 8, 2021

गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में राजा कामेश्वर सिंह का हुआ भव्य स्वागत

बस्ती:गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में राजा कामेश्वर सिंह का हुआ भव्य स्वागत


बस्ती।बस्ती राजा कामेश्वर सिंह का आगमन गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के मंदिर परिसर में रविवार को सायंकाल 6 बजे हुआ। शक्तिपीठ के संस्थापक ट्रस्टी राम चंद्र शुक्ल और राम प्रसाद त्रिपाठी ने ट्रस्ट परिवार के सभी सहयोगियों के साथ वेद मंत्रो और शंखनाद से उनका अभिनन्दन किया। उन्होंने देव शक्तियों की पूजा अर्चना श्रद्धा पूर्वक सम्पन्न किया। पूजा अर्चना के बाद राजा कामेश्वर सिंह को मिशन का ज्ञान प्रसाद और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया एवं उनके सहयोग की अपेक्षा की गयी, जिसके लिए उन्होंने सहर्ष सहमति प्रदान की।

स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शक्तिपीठ के व्यवस्थापक जगदम्बिका पांडेय,के०के० पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव,राजकुमार,प्रभाकर,हरिशंकर,स्वामी दयाल,आदित्य,संजय,श्याम पांडेय आदि कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad