Breaking

Post Top Ad

Thursday, April 29, 2021

बस्ती:जिले के 174598 लोगों को लगाया गया है कोविड का टीका

बस्ती:जिले के 174598 लोगों को लगाया गया है कोविड का टीका

बस्ती।जिले में कुल 174598 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि कुल 146494 लोगों ने पहला डोज तथा 28 104 लोगों ने दूसरा डोज टीका का लगवाया है।

      उन्होंने बताया कि कोविडशीलड का कुल 164525 तथा को वैक्सीन का 9733 लोगों ने टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान में 19920 हेल्थ वर्कर,19768 फ्रंटलाइन वर्कर तथा 13491045 वर्ष से अधिक आयु के लोगों ने टीका लगवाया है।

        उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अब 01 मई से 18 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने इस आयु वर्ग के लोगों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करने का अपील किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर उन्हें टीका लगाने की तिथि एवं समय का मैसेज उनके मोबाइल पर पहुंच जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad