कोविड-19 में मरीजों की इलाज कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे:डॉ0 विनोद
चिकित्सालय पर परिसर में देखते है मरीज:डॉ0 विनोद
क्षेत्र के लोग डॉ0 विनोद की कर रहे प्रशंशा
वीडियो कॉलिंग,वाट्सएप के जरिये भी कोविड मरीजो का कर रहे इलाज
कलवारी,बस्ती। डॉक्टर भगवान का स्वरूप माने जाते हैं। कोविड-19 में डॉक्टर दिन रात एक करके मरीजो की जान बचाने में जुटे है। ऐसा ही देखने को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर के कलवारी में जहां पर डॉ0 विनोद ने लॉकडाउन में जहां ओपीडी बन्द वही अस्पताल परिसर में खड़े होकर लोगों का इलाज करते हैं। डॉ0 विनोद के इस कार्य की क्षेत्र के लोग प्रसंसा कर रहे है।
माझा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राम जानकी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर कलवारी में स्थापित किया गया है। चिकित्सालय पर तैनात डॉ0 विनोद के आने के बाद चिकित्सालय पर मरीजो की संख्या बढ़ गई है। वहीं कोविड -19 के संक्रमण के बचाव के लिए लॉकडाउन लग गया था। चिकित्सालय की ओपीडी बन्द है। ऐसे में डॉ0 विनोद ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए मरीजों का इलाज कर रहे है।
लॉकडाउन में दुबौलिया, कप्तानगंज, कुदरहा, विशेषरगंज,गौर सहित स्थानों से मरीजों का इलाज किया। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अस्पताल पर तैनात डॉ0 विनोद हम लोगों के लिए भगवान हैं। कोविड के दौरान जब कहीं इलाज नहीं हो रहा था तो उन्होने ने खड़े होकर मरीजों को 24 घंटे सेवाएं दी। ऐसा डॉक्टर मिलना मुश्किल है। जिन्होंने अपने जान को बाजी लगाकर मरीजों की सेवा की।
डॉ0 विनोद ने बताया कि अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है। कोविड के दौरान लोगों को वीडियो कॉलिंग,वाट्सएप के जरिये भी कोविड मरीजो को उचित सलाह दी जा रही है। मरीजो का टेस्ट रिपोर्ट और हालत के बारे में वीडियो कॉलिंग और वाट्सएप का भी सहारा लिया जाता हैं। बस्ती समेत अन्य जिलों के लोगों का मोबाइल के जरिए इलाज किया जा रहा है। जो लोग अस्पताल पहुंच रहे है। उनका भी इलाज किया जा रहा है। मरीजों की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है।
No comments:
Post a Comment