वाहन चेकिंग में 47 वाहनों का हुआ चालान
कप्तानगंज,बस्ती। यातायात माह के अंतर्गत कप्तानगंज पुलिस ने मंगलवार की दोपहर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सघन वाहन चेकिंग किया। जिसमें कप्तानगंज पुलिस ने 47 वाहनों का ₹453000 (चार लाख तिरपन हजार)का चालान किया। जिसमें बड़ी गाड़ियां शामिल रही।
जिसमे क्रमशः उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा 13 वाहन से 124500 रुपये उप निरीक्षक अनस अख्तर द्वारा 12 वाहन से 89000 रुपये उप निरीक्षक विनय पासवान द्वारा 10 वाहन से 135000 रुपये तथा उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र द्वारा 12 वाहन से 104500 रुपये कुल 47 वाहनों से ₹453000 का ई चालान किया गया।
No comments:
Post a Comment